•  

    हम अपने मूल्यों को हर दिन चरितार्थ करते हैं... 

    A. O. Smith में हमारा सिद्धान्त वाक्य केवल दीवार पर टांगने वाली कोई सजावटी वस्तु नहीं है: हमारी टीम हमारे मूल्यों को हर दिन चरितार्थ करती है।  हमारे मूल्यों में एक उत्तम कॉरपोरेट सिटीजन होना शामिल है और अपने समुदायों को उनका हिस्सा वापस लौटाने की परम्परा; एक दूसरे के साथ सम्मान और गरिमापूर्ण व्यवहार करने; और ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ बिना कोई समझौता किए अपना व्यापार संचालित करने के मूल्य शामिल हैं।  हम सभी को A. O. Smith के मूल्यों पर गर्व है और हम अपने सभी कार्यकलापों में सत्यनिष्ठा की अपनी कड़ी मेहनत से अर्जित प्रतिष्ठा को कायम रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।  यदि आप भी हमारे इन्हीं मूल्यों और धारणाओं के पक्षधर हैं, तो हम आपसे कहना चाहते हैं कि आप हमारी टीम में शामिल हों।

  •  

    हम अपने ग्राहकों की सेवा के प्रति बहुत उत्साहित रहते हैं... 

    वास्तव में, “ग्राहक का खयाल रखना” A. O. Smith में हमारी हर चर्चा का विषय होता है।  हम मानते हैं कि हमारी सफलता हमारे ग्राहकों की सफलता में ही निहित है।  इस अर्थ यह हुआ कि हम विश्वसनीय उत्पाद बनाकर और हर बार अपने ग्राहकों की आवश्यकतानुसार मात्रा और अपेक्षानुसार समय पर अपने उत्पादों की सुपुर्दगी करके अपने ग्राहकों को संतुष्ट रखें।  अपने उद्योग के क्षेत्र में उत्तरदायी सेवा और सर्वोत्तम तकनीकी सहायता उपलब्ध कराकर हमारे कर्मचारी हमारे ग्राहकों का सीमा से बढ़कर खयाल रखते हैं।  हम सुनिश्चित करते हैं कि हम उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराएं, हम सतत सुधार पर अपना ध्यान केंद्रित रखते हैं और अपने पूरे संगठन में नई प्रौद्योगिकी और प्रणालियों पर निवेश करते हैं।

  •  

    कुछ नया करने की ललक हमारे DNA का हिस्सा है... 

    ग्लास-लाइनिंग वाले घरेलू वॉटर हीटर का आविष्कार करने वाली कम्पनी के लिए उद्योग जगत में नए मानक स्थापित करना कोई नई बात नहीं है।  हमारे 10 अनुसंधान केंद्रों में कार्य कर रहे 500 इंजीनियरों और तकनीशियनों की दृष्टि से, अगली पीढ़ी की आधुनिक वॉटर हीटिंग और वॉटर ट्रीटमेंट प्रौद्योगिकियाँ विकसित करने में पूरी तरह सक्षम हैं।  फिर भी, नवीनता तो हमारे व्यापार के हर पहलू का हिस्सा है, चाहे हमारे वैश्विक कारखानों के स्वचालन की अग्रणी व्यवस्था हो या हमारे ग्राहकों के लिए सही उत्पाद का चुनाव और हमारे उत्पादों को बेहतर ढंग से समझनें में सहायता करने वाले मोबाइल ऐप्स (अनुप्रयोग) हों।  हम अपनी टीम के हर सदस्य को सृजनात्मक ढंग से सोचने और अपने कार्य को करने के लिए परस्पर सहयोग का रवैया अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। 

  •  

    आपको इस सफर में हर कदम पर सीखने और अपना विकास करने का अवसर मिलेगा... 

    जैसे ही आप हमारे यहाँ दाखिल होंगे, आपको यह अनुभव होगा कि A. O. Smith को आपके कॅरियर की परवाह है और जैसे जैसे हम तरक्की करेंगे, आपकी भी प्रगति होगी।  हमारी कार्यनिष्पादन और कॅरियर विकास प्रक्रियाएं आपको अवसर प्रदान करती हैं कि आप अपने पर्यवेक्षक के साथ मिलकर अपने कॅरियर की राह निर्धारित कर सकें और अपने लिए ऐसी भूमिकाएं तलाश कर सकें जो चुनौतियों के तौर पर आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें।  हमारे यहाँ सीखने के लिए अनेक प्रकार के अवसर उपलब्ध हैं जहाँ सैकड़ों कोर्स (पाठ्यक्रम) आपको नए विचारों से परिचित कराते हैं और नए कौशल सीखने का मौका देते हैं।  हमारे यहाँ उत्कृष्ट कार्य की सराहना करने के उद्देश्य से पुरस्कार की व्यवस्था वाले अनेक कार्यक्रम हैं।

विश्व भर में अनेक स्थानों पर हमारे व्यापारिक संस्थानों में से किसी में A. O. Smith के साथ अपना कॅरियर तलाश करें।

स्थानवार तलाश करें

हमारे प्रतिभा समुदाय में शामिल हों

हमारे प्रतिभा समुदाय में शामिल होने और नए अवसरों की जानकारी से अवगत बने रहने के लिए अपना ई-मेल पता प्रविष्ट करें।

क्या आप पहले ही सदस्य बन चुके हैं?

A. O. Smith  ಬಗ್ಗೆ

ಮಿಲ್ವೌಕೀ ವಿಸ್‌ನಲ್ಲಿನ ಪ್ರಮುಖ ಕಾರ್ಯಾಲಯವನ್ನು ಹೊಂದಿರುವ A. O. Smith ಕಾರ್ಪೊರೇಶನ್ ಜಗತ್ತಿನಾದ್ಯಂತ ತಯಾರಾಗುವ ಮತ್ತು ಮಾರಾಟವಾಗುವ ಉತ್ಪನ್ನಗಳಿಗೆ ನವೀನ ತಂತ್ರಜ್ಞಾನ ಮತ್ತು ಶಕ್ತಿ-ದಕ್ಷ ಪರಿಹಾರಗಳನ್ನು ಅನ್ವಯಿಸುವ ಮೂಲಕ ಜಾಗತಿಕ ನಾಯಕನಾಗಿದೆ.

ಕಂಪನಿಯು ಜಗತ್ತಿನ ಮುಂಚೂಣಿಯಲ್ಲಿರುವ ಮನೆ ಮತ್ತು ವಾಣಿಜ್ಯ ಉದ್ದೇಶಕ್ಕಾಗಿ ನೀರು ಕಾಯಿಸುವ ಸಾಧನಗಳು ಮತ್ತು ಬಾಯ್ಲರ್‌ಗಳ ತಯಾರಕನಾಗಿರುವುದಲ್ಲದೇ ನೀರಿನ ಟ್ರೀಟ್ಮೆಂಟ್ ಮತ್ತು ಗಾಳಿಯ ಶುದ್ಧೀಕರಣ ಮಾಡುವ ಉತ್ಪನ್ನಗಳ ತಯಾರಕನೂ ಆಗಿದೆ.

ನಾವು ಕಾರ್ಯಾಚರಣೆಯಲ್ಲಿ ಯುನೈಟೆಡ್ ಸ್ಟೇಟ್ಸ್, ಕೆನಡಾ, ಮೆಕ್ಸಿಕೋ, ಚೀನಾ, ಭಾರತ, ಯುನೈಟೆಡ್ ಕಿಂಗ್‌ಡಮ್, ನೆದರ್‌ಲ್ಯಾಂಡ್ ಮತ್ತು ಟರ್ಕಿಯಲ್ಲಿ ಸುಮಾರು 12000 ಪುರುಷರು ಮತ್ತು ಮಹಿಳೆಯರನ್ನು ನೇಮಿಸಿಕೊಂಡಿದ್ದೇವೆ.